मेंहदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

                                                                                                                              मेंहदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
आज दिनांक 23.10.2021 को कस्बे के डी0ए0वी0 डिग्री कॉलेज बुढाना में अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के अन्तर्गत मेंहदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राअेां ने उत्साह के साथ प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव श्री अरविन्द कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ0 प्रदीप कुमार द्वारा भारतीय सभ्यता-संस्कृति मंे उत्सवों की महत्ता के प्रतिपादन सम्बन्धी उद्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के अन्तर्गत विलसन, गौरव, रिया आदि छात्र-छात्राओं ने मंेहदी रचाकर परंपरागत हुनर को आधुनिक कलात्मक क्षमता के साथ प्रस्तुति प्रदान की। 
प्रथम पुरस्कार- प्राची सैनी (बी॰ए॰ द्वितीय वर्ष)
द्वितीय पुरस्कार-शायना (बी॰ए॰ द्वितीय वर्ष)
तृतीय पुरस्कार-मनिका कंसल, आकांक्षा कुशवाह, पारुल
सांत्वना पुरस्कार- गौरव कुमार
    à¤‡à¤¸ अवसर पर महाविद्यालय सचिव श्री अरविन्द कुमार, प्रवक्तागण डॉ0 संगीता चौधरी, आदि ने छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की व उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में डॉ0 संगीता चौधरी, श्रीमति प्रतिभा माहेश्वरी, डॉ॰ शिवानी शर्मा, डॉ॰ नीति नवीन, कु॰ प्रतिभा चौधरी, रीना शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ॰ मेधा फातिमा रही।